Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गोष्ठी

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गोष्ठी

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 28 वीं पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में यहां सादाबाद गेट स्थित जिला कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सादगी से मनाई गई। इस मौके पर विचार गोष्ठी जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आतंकवाद विरोधी दिवस विषय पर चर्चा की गई। गोष्ठी का संचालन महामंत्री शशांक पचैरी ने किया।
गोष्ठी में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के छविचित्र पर इंकाईयों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि स्व. राजीव गांधी न होते तो आज पंचायती राज, युवाओं को मतदान का अधिकार, दूरसंचार क्रांति में विश्व में जो पहिचान भारत की है वह न होती।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव पं. ब्रह्मदेव शर्मा, पीसीसी अशोक गुप्ता, पं. रिषीकुमार कौशिक, डा. मुकेश चन्द्रा, अवधेश वख्शी, अजीत गोस्वामी, वीरेन्द्र उपाध्याय, शरद उपाध्याय नन्दा, कैलाशचन्द भूमिधर, प्रभाशंकर शर्मा, डा. रतन सिंह, सुरेशचन्द्र शर्मा, ब्रजेन्द्रकान्त पाठक, शशीकान्त शर्मा, श्रीराम यादव, ब्रजमोहन शर्मा, ओ.पी. छोंकर, संजीव आंधीवाल, प्रमोद शर्मा आदि उपस्थित थे।