Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जागरुकता जरूरी

दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जागरुकता जरूरी

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। तेज धूप और बढ़ रही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पीएनसी टोल प्लाजा के मैनेजर नीरज सिंह ने वाहन चालको व स्वामियों के लिए एक संदेश प्रसारित कर आवश्यक सुझाव बताए हैं। तथा दुर्घटनाओं के शिकार पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन सुविधाओं के लिए भी जागरूक किया गया है। एनएच 86 अलियापुर टोल प्लाजा के मुख्य प्रबंधक नीरज सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए हाईवे मार्ग में प्रतिदिन बढ़ रही दुर्घटनाओं का कारण लापरवाही बताते हुए कहा कि गर्मी में वाहनों के टायर फटने की घटनाएं बढ़ जाती है। जिसकी वजह है मानक से ज्यादा टायरों में हवा का होना। लंबी दूरी तय करने पर टायर गर्म हो जाते हैं और हवा का दबाव बढ़ जाता है। कमजोर टायर,कट व अन्य वजह से टायर दबाव बर्दाश्त नहीं कर पाते और फट जाते हैं जिससे दुर्घटनाओं का जन्म होता है। ओवरलोड ट्रक हाईवे मार्ग पर मौरंग गिराते रहते हैं। दुर्घटनाएं रोकने के लिए हमारी मेंटेंस टीम रोड से मौरंग हटाती रहती है। प्रशासन से आदेश के बावजूद पालन नहीं हो रहा है। वाहन चालको द्वारा नशे बाजी, रात में ज्यादा जागकर वाहन चलाने तथा झपकी आने, जल्दी पहुंचने के लिए ओवरटेक करने तथा यातायात नियमों की अनदेखी भी दुर्घटनाओं की बड़ी वजह है। उन्होंने जागरूक करते हुए कहा कि दुर्घटना की सूचना पर हमारी एंबुलेंस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर नजदीकी या जिला अस्पताल में घायल को पहुंचाती है। हमारी पेट्रोलिंग टीम क्रेन सहित हमेशा मुस्तैद रहती है। रोड में किसी तरह का एक्सीडेंट एवं ब्रेकडाउन की वजह से जाम न लगने पाए इसके लिए मार्ग क्लियर कराते रहते हैं। नौबस्ता से रानी लक्ष्मी बाई चौराहा हमीरपुर 61 किलोमीटर सड़क मार्ग क्षेत्र कवर किया जाता है। दुर्घटना होने पर एंबुलेंस नंबर 99 1944 7792 मुख्य मार्ग अधिकारी (सी आर ओ) 99 1944 7705 पेट्रोलिंग टीम 9919 1944 7710 कंट्रोल रूम 9919 447706 एवं 85 7300 3210 हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देकर मदद मंगाई जा सकती है।पी एन सी द्वारा जाम से निजात दिलाने के लिए घाटमपुर मुख्य चौराहा पर चार गार्ड,व1 सड़क मार्ग अधिकारी की नियुक्ति की गई है। जो सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक यातायात व्यवस्था के लिए मुस्तैद रहते हैं। इसके अतिरिक्त भी टीम घूम-घूम कर जाम खुलवा आती रहती है। उन्होंने कहा कि जागरूकता और यातायातनियम को अपनाकर ही दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं। इस मौके पर इंजीनियर संजय सिंह भी मौजूद रहे।