Wednesday, May 15, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट द्वारा गौवंश संरक्षण हेतु दी गई सामग्री

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट द्वारा गौवंश संरक्षण हेतु दी गई सामग्री

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट जनपद कानपुर देहात कमेटी द्वारा गौ शाला निर्माण एवं संरक्षण में सहयोग करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को कलेक्ट्रेट प्रांगण में गौशाला हेतु निर्माण, भोजन एवं अन्य सामग्री भेट की गयी।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट जनपद कानपुर देहात कमेटी द्वारा गौशाला निर्माण एवं संरक्षण हेतु 50 बोरी सीमेन्ट, 8 बोरी चोकर, 8 टार्च, 8 बाल्टी दी गयी। जिलाधिकारी द्वारा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट जनपद कानपुर देहात कमेटी को गौशाला निर्माण एवं संरक्षण में भेट किये जाने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि यह एक समाजहित में अच्छा काम है इसमें सभी लोगों को अपना सहयोग देना चाहिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, उप जिलाधिकारी सदर आनन्द कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू, पियूष कौशल, श्याम जी वैश्य, अविनाश ओमर सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।