Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अतिरिक्त दहेज नहीं देने पर लड़की पक्ष वालों को पीटा गया

अतिरिक्त दहेज नहीं देने पर लड़की पक्ष वालों को पीटा गया

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद के इकदिल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खादर में रहने वाले रवि कुमार गोयल ने आरोप लगाया है कि उसकी लड़की सपना की शादी विजय के संग तय की गई थी। शादी के दिन लड़के के परिवार वाले अतिरिक्त रुपये की मांग करने लगे तभी मामला बिगड़ने पर लड़के के पक्ष वालों ने लड़की के पक्ष में आये लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे लड़की के पक्ष के कुछ लोग घायल हो गये जिसके बाद लड़की के पक्ष ने इकदिल थाने में अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत की लड़की के पक्ष के शिकायत के बाद पुलिस ने लड़के के पक्ष के 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही करेगी।