Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दस वर्षीय पट्टा/मत्स्य पालन हेतु शिविर का आयोजन 7 अगस्त को

दस वर्षीय पट्टा/मत्स्य पालन हेतु शिविर का आयोजन 7 अगस्त को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। तहसील रसूलाबाद के अन्तर्गत ग्राम लालाभगत, मकरन्दपुर मजरा, भैसायां, दहेली, इटैली, मित्रसेनपुर कहिंजरी, देवगांव चक्कर उर्फ निभू, भीतरगांव, मीठी कुर्सी, करनझाई, उसरी, लालगांव में निहित तालाबों का मत्स्य पालन हेतु दस वर्षीय पट्टा/मत्स्य पालन हेतु शिविर का आयोजन तहसील सभाकक्ष में दिनांक 7 अगस्त 2019 शुक्रवार सुबह 11 बजे से होगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी रसूलाबाद ने बताया कि इच्छुक पात्र व्यक्ति शिविर में प्रार्थना पत्र दें। प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर नीलामी द्वारा सर्वोच्च बोली के आधार पर तालाबों का आवंटन कर दिया जायेगा जो न्यूनतम 10,000रू0 वार्षिक प्रति हे0 से कम नही होगा। शिविर में अध्यक्ष भूमि प्रबन्धक समिति लेखपाल मछुवा समुदाय के प्रतिनिधि मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य/मत्स्य निरीक्षक उपस्थित रहेंगे। जिनकी संस्तुति पर पट्टा स्वीकृत किया जायेगा। उक्त के अनुपस्थित रहने पर स्वप्रेरणा से आवंटन कर दिया जायेगा। 2 हे0 से अधिक क्षेत्रफल वाले तालाबों का आवंटन पंजीकृत मछुवा समितियों के पक्ष में किया जायेगा एवं 2 हे0 से कम क्षेत्रफल वाले तालाबों का आवंटन पात्रता के क्रम में किया जायेगा, अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।