Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गोवर्धनपुर नहर पर पड़ी है संदेहास्पद बोरियां

गोवर्धनपुर नहर पर पड़ी है संदेहास्पद बोरियां

प्रयागराज, रमेश तिवारी। गोवर्धनपुर घीनपुर मऊआइमा प्रयागराज उत्तर प्रदेश से बहने वाली नहर शारदा सहायक खण्ड 39 पर गोवर्धनपुर सिंचाई गूला से लगभग सौ मीटर आगे दक्षिण में मुख्य नहर पर दर्जनों बोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में तीन दिन से पड़ी है।
किन्तु शासन नहर विभाग व स्वास्थ्य विभाग को कोई खबर नहीं है जबकि इसी नहर पर चोरी चकारी की वारदात आम बात हो चुकी है कई बार लाशें भी बहती हुई देखी देती है।
बोरियों पर मक्खियां भिनभिना रही हैं कुछ बोरियां कुत्ते फाड़ चुके है जिसमें मांस जैसा पदार्थ नजर आ रहा है। आस पास दुर्गन्ध से बुरा हाल है अगल-बगल गाँव के लोग अब मरे पशु भी बेखौफ नहर में डाल जाते है।
किन्तु इस समय रहस्यमय बोरियां चर्चा बनी हुई है इन्ही के बगल एक अन्य बोरी पर साड़ी भी पड़ी हुई है अब देखना है शासन प्रशासन को कब पता चलता है वैसे रहस्यमय बोरियां बीमारी का कारण बनने को तैयार है।