Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मिस एंड मिसेज कानपुर 2019 का आयोजन रॉयल मंदाकिनी होटल में होगा

मिस एंड मिसेज कानपुर 2019 का आयोजन रॉयल मंदाकिनी होटल में होगा

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। आज प्रेस वार्ता में वर्षा सिंह ने बताया कि रजत श्री फाउंडेशन के बैनर तले नूरजहां मिस एंड मिसेज कानपुर 2019 का आयोजन साकेत नगर स्थित रॉयल मंदाकिनी होटल में होगा। आयोजन में अरविन्द सिंह, दीप्ती सिंह व पूर्व विधायक अजय कपूर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कानपुर प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता के दौरान संस्था के डायरेक्टर अभिलाष सिंह सिंगर ने बताया की आयोजन में लगभग 12 ग्रहणी व 20 युवतियां भाग ले रही हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति को बढ़ावा देना तथा महिलाओं की एक अलग पहचान स्थापित करना है। आयोजन में निर्णायक मंडल में कानपुर की नेहा वर्मा, आकांक्षा बाजपेई, दर्शिता पाठक, इलाहाबाद से श्रद्धा कुशवाहा तथा लखनऊ से इंदु दीक्षित प्रवक्ता के रूप में प्रतीक त्रिवेदी, रीता वर्मा उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर स्टॉपर के रूप में मिस इंडिया टीन अद्वितीय वर्मा, निर्णायक मंडल विजेता श्रीवास्तव, रजनी तिवारी इस प्रेस वार्ता में अभिलाष सिंह सेंगर, वर्षा सिंह, किरन गौतम, स्मिता खन्ना, दीपक गुप्ता, राघव, मो0 फरमान आदि लोग उपस्थित रहे।