Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मालवीय इंटर कालेज में बालिकाओं को आत्मरक्षा की दी गई जानकारी

मालवीय इंटर कालेज में बालिकाओं को आत्मरक्षा की दी गई जानकारी

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद कानपुर देहात में मुख्यमंत्री जी के निर्देशो के अनुपालन में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के द्वारा दिये गये निर्देशानुसार मालवीय इण्टर कालेज मुंगीसापुर कानपुर देहात में बालिका सुरक्षा ’’कवच‘‘ जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया तथा जागरूकता अभियान संबंधी बालिकाओ को जानकारी दी गई।
महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वयक रिचा तिवारी द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा के उपाय बताये गये, गुड टच बैड टच, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह आदि के विषय में बताया गया। बालिकाओं को चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो नारे के माध्यम से बालिका सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कन्या सुमंगला योजना तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं महिला कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। 181 महिला हेल्पलाइन से कांउसलर स्नेहा विश्वकर्मा द्वारा बालिकाओ को 181 महिला हेल्पलाइन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा सारे टोल फ्री नं0 जैसे 1098, 1090, 101, 102, 108, 112 आदि के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस विभाग से बिहारघाट चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह जी एवं महिला का0 रंजना सोनकर जी द्वारा पुलिस सहायता, बालिका सुरक्षा 100 नम्बर के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्यनारायण कटियार जी द्वारा प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्य देवी प्रसाद राठौर जी द्वाराबालिका सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा शिक्षा की ओर अग्रसर रहने के लिये प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मी, विद्यालय के अध्यापकगण आदि उपस्थित रहें।