Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सीओ सदर व थानाध्यक्ष करारी ने चलाया बालिका सुरक्षा अभियान

सीओ सदर व थानाध्यक्ष करारी ने चलाया बालिका सुरक्षा अभियान

कौशाम्बी, जन सामना ब्यूरो। कौशाम्बी में पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के आदेशानुसार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सीओ सदर सच्चिदानन्द पाठक व थानाध्यक्ष करारी के०पी० सिंह द्वारा बुधवार को रियाज इंटर कॉलेज उखैया खास में पहुँच कर उन्होंने सुरक्षा से संबंधित छात्राओं को जानकारी दी साथ ही उन्हें भरोसा दिया की किसी भी समय वे पुलिस की सहायता ले सकती है। पुलिस हर परिस्थिति में उनकी सुरक्षा करेगी।
थानाध्यक्ष करारी ने बालिकाओं को आश्वासन दिया की किसी भी समय कोई समस्या हो तो फोन करे करारी पुलिस हर समय मदद को तैयार है थानाध्यक्ष द्वारा छात्राओं को सुरक्षा के कई टिप्स दिए गए ताकि मुसीबत के समय वे उन टिप्स का बिना घबराए इस्तेमाल कर सके।
सीओ सदर ने कि अभिभावकों से अपील
इस मौके पर सीओ सदर ने सभी अभिभावकों को सामाजिक कुरीतियों को पीछे छोड़कर बालिकाओं को शिक्षित करने पर जोर देना होगा। शिक्षा ही एक ऐसा सशक्त माध्यम है जो समाज व देश व्याप्त विभिन्न समस्याओं को दूर कर देश की महिलाओं व बेटियों को उनके अधिकार के लिए प्रेरित कर सकता है।