Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राहुल गांधी के बयान पर सियासी घमासान तेज

राहुल गांधी के बयान पर सियासी घमासान तेज

2016-10-08-3-sspjsभाजपा ने फूंका पुतला-युवा मोर्चा ने कार्यवाही को दी तहरीर
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर जहां पूरे देश में सियासी घमासान तेज हो गया है तो वहीं सुहागनगरी में भी इसका खासा असर दिखा। जहां भाजपाईयों ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुये राहुल गांधी का पुतला दहन किया तो भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राहुल गांधी के खिलाफ तहरीर दी। साथ ही राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की।
इसी क्रम में भाजपा नेता प्रेम सिंह वर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में दबरई चैराहे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के आहवान पर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर असंसदीय और अमर्यादित टिप्पणी से आक्रोश था। प्रेम सिंह वर्मा ने कहा कि भारतीय सेना का अपमान भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा देश के जवानों के साथ तन, मन, धन से खड़ी है। देश के आर्मी जवानों की बदौलत ही आज सभी लोग सुरक्षित हैं। राहुल गांधी के बयान से प्रतीत होता है कि उन्हें देश की सेना से कोई प्रेम नहीं है उन आतंकवादियों से प्रेम है जो मासूम बच्चों, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थलों को अपना निशाना बनाते हैं। पुतला दहन करने वालों में प्रेम सिंह वर्मा एडवोकेट संग, मीडिया प्रभारी रामौतार सिंह गुर्जर, विकास कुमार एडवोकेट, विजय यादव एडवोकेट, अभिषेक शर्मा, सौरभ प्रताप सिंह, राकेश सिंह, राजीव उपाध्याय प्रियदर्शी, डा. अभय सिंह, अमित शर्मा एडवोकेट, सुनील यादव, वीरेंद्र सिंह, केके वर्मा, रामखिलाड़ी, छविराम सिंह निषाद, रामजीलाल, सगीर खां आदि रहे।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पिंकी चक के नेतृत्व में सीओ सिटी कार्यालय में राहुल गांधी द्वारा शहीदों का अपमान किये जाने की वजह से उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही के लिये तहरीर दी गयी। जिसमें कहा गया कि एक ओर पूरा देश सीमा पार से प्रायोजित आतंकवाद से त्रस्त है। वहीं अपनी जान हथेली पर रखकर मुंहतोड़ जबाव देने वाले हमारे वीर सैनिकों के द्वारा जबावी कार्यवाही की जा रही है। देश में ऐसी सरकार है जो आतंकवादियों को मुंहतोड़ जबाव देने के लिये अपनी अपनी राजनीतिक इच्छाशक्ति का पूरा सहयोग देने का कार्य कर रही है तब राहुल गांधी के द्वारा इस देश के प्रधानमंत्री के ऊपर की गयी अभद्र टिप्पणी कहीं न कहीं इस देश के जाबांज सैनिक एवं देश की जनता का अपमान कर रहे हैं। राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री के बारे में कि वह खून की दलाली कर रहे हैं से सेना का मनोबल तो गिरेगी ही साथ ही आतंकवादियों के हौसले बुलंद होंगे। जिससे निकट भविष्य में देश के किसी भी हिस्से में आतंकवादी हमला बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। सभी भाजयुमो कार्यकर्ता राहुल गांधी द्वारा दिये गये इस बयान से आहत होकर मांग करते हैं कि अतिशीघ्र राहुल गांधी के विरूद्ध कार्यवाही की जाये जिससे इस देश में जिम्मेदार पदों पर बैठे हुये किसी भी व्यक्ति के द्वारा ऐसे बयानों की पुनरावृत्ति न हो। ज्ञापन देने वालों में पिंक चक के संग बदन सिंह राठौर, पारूल शर्मा, सुरेंद्र राजपूत, प्रेमवीर सविता, रामू यादव, अशोक राठौर, गोपाल उपाध्याय, वरूण शर्मा, अनुराग सहयोगी, राजा ठाकुर, अशोक राजपूत आदि रहे।