Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सर्वसमाज का सामूहिक विवाह समारोह 28 को

सर्वसमाज का सामूहिक विवाह समारोह 28 को

मुख्य अतिथि होंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्ब-भाजपा नेता एसपी सिंह बघेल
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। लव-कुश कल्याण समिति द्वारा गांधी पार्क में आयोजित बैठक में समिति द्वारा 28 फरवरी 2017 को फुलैरा दौज को आयोजित होने वाले सर्वसमाज के पांचवे सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों पर मंथन किया गया।
समिति अध्यक्ष ओमनरायन कुशवाहा ने कहा यह आयोजन रामप्रकाश कुशवाहा आदर्श विद्यालय, टापा खुर्द चैराहा, कोटला रोड फिरोजाबाद पर होगा। जिसमें 51 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया है। गरीब, निराश्रित, अनाथ कन्याओं के विवाह निःशुल्क कराये जायेंगे। सभी कन्याओं को सभी घरेलू उपयोगी सामान दिया जायेगा। समिति की ओर से दोनों पक्ष के 50-50 व्यक्तियों को भोजन की व्यवस्था भी की गयी है। समारोह में राज्यसभा सांसद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर एवं पूर्व सांसद एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन करेंगे। सर्वसमाज से रजिस्ट्रेशन के लिये टापा खुर्द रानी नगर कोटला रोड स्थित कुशवाहा साइकिल स्टोर पर संपर्क करने की बात कही। संचालन रामखिलाड़ी कुशवाहा ने किया। बैठक में रामदास कुशवाहा, मिजाजीलाल कुशवाहा, केशवदेव कुशवाहा, धनराज शंखवार, बदन सिंह राठौर, विक्रम कुशवाहा प्रधान, साहब सिंह कुशवाहा प्रधान, बल्देव सिंह एडवोकेट, सुरेंद्र कुशवाहा एडवोकेट, योगेश दिवाकर, स्नेहलता बबली, रमेश चंद्र कुशवाहा एडवोकेट, रवींद्र कुशवाहा, तुरषनपाल कुशवाहा, हरीशंकर तिवारी आदि उपस्थित रहे।