Wednesday, May 15, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध हालत में बच्ची झुलसी

संदिग्ध हालत में बच्ची झुलसी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रसूलपुर क्षेत्र के जाटवपुरी पर एक बच्ची संदिग्ध हालत में आग से झुलस गयी। जिसको परिजनों ने उपचार के लिए अस्तपाल में भर्ती कराया।
थाना रसूलपुर क्षेत्र जाटवपुरी निवासी हाजीइस्लाम की 12 वर्षीय पुत्री कु0 करीना अपने घर पर कुछ काम कर रही थी। उसी दौरान संदिग्ध हालत में वह झुलस गयी। जिसको बचाते हुए परिजन उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुचे। जहाॅ उसका उपचार किया गया। परिजनों ने बच्ची के जलने के बारे में कोई जबाब नही दिया।