Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी नारखी के दक्षिणी मण्डल कार्यकर्ताओं ने जलेसर रोड चैराहा पर मण्डल अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता व महानगर किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र राजपूत के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।
इस दौरान जय सिंह प्रजापति ने कहा कि जिस भाषा का प्रयोग राहुल गांधी ने किया है उसकी हम घोर निंदा करते हैं। मण्डल महामंत्री धुु्रव शर्मा ने कहा कि दलाली जैसे शब्दों का प्रयोग राहुल गांधी को शोभा नहीं देता। उन पर मुकदमा दर्ज होना चाहिये। पुतला दहन के दौरान अखिलेश शर्मा, पारूल शर्मा, जय सिंह प्रजापति, सोनू उपाध्याय, भूदेव राजपूत, भूरी सिंह, योगेश पाराशर, शैलेंद्र सिंह, रामजीलाल लोधी, बसंत कुशवाहा, संजीव कुशवाहा आदि मौजूद रहे।