Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विद्युत विभाग चेकिंग, फर्जी बिल के नाम पर कर रहा अवैध वसूली-डा.अखिलेश

विद्युत विभाग चेकिंग, फर्जी बिल के नाम पर कर रहा अवैध वसूली-डा.अखिलेश

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। चाणक्य फाउण्डेशन द्वारा विद्युत विभाग पर चेकिंग एवं फर्जी बिल के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। इसके विरोध में शीघ्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
चाणक्य फाउण्डेशन की कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रबंधक पं. अखिलेश शर्मा ने कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा मनमाने तरीके से चेकिंग तथा अवैध वसूली से जनता परेशान है। मनमाने तरीके से बिल भेजकर फिर कम कराने के बहाने वसूली की जा रही है। वहीं अघोषित कटौती लोगों के लिये सिरदर्द बनी हुई है। शहरी क्षेत्र में बिजली की दरे बहुत अधिक है आदि समस्याओ को लेकर जल्द रणनीति बनाकर भूख हड़ताल और आंदोलन किया जाएगा। महामंत्री धर्मवीर सिंह निर्भय ने कहा कि जनता का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर समाजसेवी संगठनों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष पूरन सिंह झा, राजकुमार टिंचू, डा. जितेंद्र कठेरिया, भोला कटारा, विवेक जोशी, भूरी सिंह, योगेश शरण, बब्बू पंडित, रघुराज सविता, राशिद, सलीम आदि मौजूद रहे।