Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जलशक्ति मेला में दी जानकारी

जलशक्ति मेला में दी जानकारी

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। के एल जैन इंटर कालेज में जल शक्ति अभियान के तहत डीएम प्रवीन कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में किसान मेला का शुभारंभ किया गया। जिसमें जल की महत्ता और संरक्षण तथा उचित उपयोग आदि के बारे में कृषि वैज्ञानिकों ने जानकारी दी। मंगलवार को मेला का शुभारंभ सुबह दस बजे मां सरस्वती के छविचित्र पर कार्रक्रम अध्यक्ष द्वारा माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र अवागढ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. आरपी सिहं ने कम पानी में उन्नतशील औद्योगिक प्रजातियों की खेती के बारे में सलाह दी। वहीं उपकृषि निदेशक हाथरस ने कम पानी चाहने वाली फसलों एवं विभाग मे चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कृषि विज्ञान केन्द्र के डा. आरएस सिह सिंचाई की विभिन्न विधियों की जानकारी देते हुए जल संरक्षण की जानकारी दी। वहीं फसल सुरक्षा जैसे धान की फसल में विभिन्न रोग और उनके निराकरण हेतु विस्तृत जानकारी दी। वैज्ञानिक सुधीर रावत ने पानी की उपलब्धता एवं उचित उपयोग के साथ ही पशुपालन से आमदनी बढाने पर बल दिया। इसके अलावा डा. कमलकांत, डा. एके सिंह, कानपुर से आए सह निदेशक प्रसार डा. सुभाष चंद्रा, ने भी किसानों को विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया। कार्रक्रम मगे मुख्य रूप से विद्यालय प्रधानाचार्य डा. दीपक जैन, धमेन्द्र यदुवंशी, योगेन्द्र शर्मा, मलखान सिह, आदि ने भी अपने विचार प्रकटकर किसानो को जानकारी दी।