Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राज्यपाल आनन्दीबेन द्वारा परिषदीय विद्यालय व कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण

राज्यपाल आनन्दीबेन द्वारा परिषदीय विद्यालय व कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण

राज्यपाल महोदया ने एमडीएम का लिया स्वाद तथा गौशाला में गाय के बच्चों को पिलाया दूध
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। राज्यपाल, उत्तर प्रदेश श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने रनियां स्थित संविलियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वृक्षारोपण, मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, विद्यालय के कक्षों, रसोईघर आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राज्यपाल महोदया ने बच्चों से सवाल जबाव भी किये और उन पर संतोष भी जताया। इसके उपरान्त मध्यान्ह भोजन तैयार होने वाले रसोईगृह का भी निरीक्षण किया। मध्यान्ह भोजन के तहत बच्चों को खिलाने हेतु मीनू के आधार पर रोटी सब्जी पकाई गयी थी जिसे चख कर राज्यपाल महोदया द्वारा गुणवत्ता देखी गयी। यहीं नही बेसिक शिक्षा अधिकारी को और बेहतर गुणवत्ता से कार्य करने एवं शिक्षकों को बेहतर शिक्षा देने हेतु निर्देश दिये। वहीं राज्यपाल महोदया द्वारा आंगनबाडी केन्द्र पर पहुंच गर्भवती महिलाओं का गोद भराई एवं अन्यप्रासन कराया। इस मौके पर उपस्थित गर्भवती महिलाओं रूची देवी, नीतू आदि से जानकारियां ली तथा काव्या व कार्तिक का अन्यप्रासन कराया तथा शासन द्वारा गर्भवती किशोरी व नन्हें मुन्हें बच्चे हेतु भेजे जाने पोषाहार के बारे में भी जानकारी ली और इससे किस तरह से तरह तरह के पकवान तैयार किये जाते है उपस्थित महिलाओं से समुचित जानकारी ली। वहीं इसके बाद राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल द्वारा अकबरपुर नगर पंचायत द्वारा हाईवे के समीप बने कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लगभग दो सौ गाय मौके पर मौजूद मिली। राज्यपाल महोदया ने गायों के खान पान के बारे में ईओ से जानकारी अर्जित की तथा ऐसी ही बेहतर व्यवस्था आगे सूचारू रूप से संचालन हेतु निर्देश दिये। वहीं एक गाय की कुछ दिन की बछिया जिसका गायों की सेवा करने वाले व्यक्तियों द्वारा राधा नाम रखा गया उसे बोतल के माध्यम से राज्यपाल महोदया द्वारा दूध भी पिलाया गया। यहीं नही इस मौके पर इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, अकबरपुर सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने भी गाय के बच्चे को दूध पिलाया। इस मौके पर कानपुर मण्डलायुक्त सुभाष चन्द्र शर्मा, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अनुगराग वत्स, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, एसडीएम राजीव राज, ऋषिकान्त राजवंशी, बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह, जिला सूचना अधिकारी वीएन पाण्डेय आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।