Wednesday, May 15, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सफाई कर्मचारियों की विशाल बैठक का आयोजन किया गया

सफाई कर्मचारियों की विशाल बैठक का आयोजन किया गया

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। कानपुर छावनी मीरपुर के सलमान खान पार्क में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ शाखा छावनी 9742 (रजि) के सफाई कर्मचारियों की विशाल बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के मुख्य अतिथि छवि लाल सुदर्शन एससी एसटी आयोग उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य रहे बैठक का संचालन दक्षिण जिले  भाजपा के अनुसूचित जनजाति के उपाध्यक्ष नरेश कठेरिया एडवोकेट ने किया। राजू वाल्मीकि ने सफाई कर्मचारियों को बताया कि जो कैन्टोमैन्ट बोर्ड द्रारा कर्मचारियों को ठेकेदार लोगों ने उनको काम से हटाया गया है। उनकी आवाज आलाधिकारियों तक पहुचाई जायेगी। मुख्य अतिथि ने सफाई कर्मचारियों को बताया की जैसे उनको आप लोगों की पीडा की जानकारी हुई। उन्होंने तुरन्त कानपुर डीएम से फोन पर बात करके अवगत कराया और कहा की इन कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। इस अन्याय को तत्काल रुकवा जाये इनके साथ इंसाफ होना चाहिए व उन्होंने कैन्द्र की राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मन्जू दिलेर को भी इस अन्याय के बारे में अवगत कराया और कहा की आप लोगों को इंसाफ जरूर से जरूर मिलेगा। इस मौके पर धर्मेन्द्र सेठ, श्याम लाल धानुक, बंशी लाल, सोनम वाल्मीकि, जितेन्द्र वाल्मीकि, मुकेश, जीतू,  ब्रिजेश, सुवाडोर, प्रमोद, नरेंद्र आदि व सफाई कर्मचारी पीडित महिलाएं व पुरुष भारी संख्या में  लोग मौजूद रहे।