Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धान व मक्का खरीद से सम्बन्धित समस्त सूचनायें एवं शिकायत हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित

धान व मक्का खरीद से सम्बन्धित समस्त सूचनायें एवं शिकायत हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत धान क्रय सम्बन्धी निर्गत शासनादेश की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व साहब लाल ने बताया कि धान व मक्का खरीद से सम्बन्धित समस्त सूचनायें एवं शिकायतें आदि के निराकरण हेतु जिला खरीद नियन्त्रण प्रकोष्ठ की स्थाना की गयी है जिसका दूरभाष नम्बर 05111-271444 है। खरीद नियन्त्रण प्रकोष्ठ/कन्ट्रोल रूम कार्य दिवसों में कार्यालय समय से सक्रिय रहेगा। इसके अतिरिक्त रविवार व राजपत्रित अवकाश को छोडकर अन्य अवकाश के दिनों में प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक क्रियाशील रहेगा।
उन्होंने बताया कि धान व मक्का खरीद से सम्बन्धित समस्त सूचनायें आदि संकलित करने हेतु कर्मचारी अभिषेक शुक्ला क0 सहायक समय 10 बजे से 2 बजे तक व प्रदीप कुमार क0 सहायक 2 बजे से 5 बजे तक की ड्यूटी लगायी गयी है। उन्होंने निर्देशित किया है कि उक्त सूचनायें नियमित रूप से ई-मेल/फैक्स आदि के माध्यम से उच्चाधिकारियों को अवगत करायेंगे तथा जो भी सूचना लेना चाहे तो उसे सही जानकारी दे।