Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » देवी जागरण का रामेश्वर ने किया शुभारम्भ

देवी जागरण का रामेश्वर ने किया शुभारम्भ

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। मुरसान गेट वसुंधरा कॉलोनी में विशाल देवी जागरण का शुभारम्भ पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने पूजा अर्चना कर व मैया की ज्योति जलाकर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक अवधेश चतुर्वेदी, मनोज शर्मा ने रामेश्वर उपाध्याय को फूलमाला व पगड़ी पहिनाकर बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बहुत ही सुंदर फूलों से महामायी का दरबार सजाया गया। महामायी के भजनों पर श्रोता मदमस्त होकर झूमते और नाचते रहे।
रामेश्वर उपाधयाय ने कहा कि महामायी का जगराता और ज्योति जलाने से हमारे आने वाले सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। हम सभी को महामायी का गुणगान करना चाहिए। महामायी का गुणगान करने से हमारा जीवन सफल होगा। इस अवसर पर रामनिवास शर्मा, विजेंद्र शर्मा, सुशील शर्मा, राकेश शर्मा, गंगाशरण शुक्ला, योगेश सारस्वत, भूरा शर्मा, डोरीलाल शर्मा, अरुण शर्मा, प्रवीन भारद्वाज (भोला), चेतन सिंह, दामोदर, पी.के. शर्मा, शुभम शर्मा आदि थे।