Wednesday, May 15, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अन्तर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 16 व 17 को

अन्तर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 16 व 17 को

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। वर्ल्ड वुडो सितोरियो कराटे संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता मथुरा रोड स्थित विकास भवन के पास जिला स्टेडियम में 16 नवम्बर से शुरू होगी इसमें विदेशी खिलाडी भी शामिल होंगे और प्रतियोगिता की तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं।
उक्त सम्बंध में आगरा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में वल्र्ड वुडो सोतोरियो कराटे संघ के अध्यक्ष सिहान एमएस सामुराई ने बताया कि जिला स्टेडियम में चतुर्थ सोतोरियो अन्तर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 16 व 17 नवम्बर को होगी जिसमें नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान के अलावा उ.प्र., हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखण्ड, असम, महाराष्ट्र व बिहार से करीब 300 खिलाडी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बांग्लादेश से 6, श्रीलंका से 7, भूटान से 5 व नेपाल से 25 खिलाडी भाग लेंगे।
संघ के अध्यक्ष एमएस सामुराई ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री समाज कल्याण उ.प्र. डा. जीएस धर्मेश, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर सिंह भैयाजी, ब्लाक प्रमुख मुरसान श्रीमती रीना देवी, वरिष्ठ लिपिक पप्पू प्रकाश, सीओ सिटी रामशब्द यादव, पूर्व डीजीसी बतन सिंह एड. व भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष दयाराम शीतल भाग लेंगे।
इस कराटे प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में सांसद राज्य सभा कांता कर्दम, राष्ट्रीय मंत्री अनुसूचित मोर्चा भाजपा संजय निर्मल, विधायक सिकन्द्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, सदस्य भारतीय खाद्य निगम डा. अविन शर्मा शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के रेफरी पैनल में सिहान रजनीश चैधरी (रेफरी वल्र्ड कराटे फेडरेशन), सिहानदाई नितिन सोलंकी (दो बार के लिम्का वल्र्ड रिकाॅर्ड होल्डर), सेंसई विदित कुमार, सिहान सुनील कुमार, सिहान चन्द्रप्रकाश (नेपाल), राहुल कुमार, संदीप कुमार, देवजीत घोष, शरद कुमार, राजेश राजपूत, प्रशांत राठौर आदि भाग लेंगे।