Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला को लगी गोली रेफर

महिला को लगी गोली रेफर

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना में आज एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग जाने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गई और उसे नाजुक हालत में अलीगढ रैफर किया गया है।
बताते हैं थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना निवासी करीब 28 वर्षीय एक महिला श्रीमती सलमा पत्नी मुरब्बन को आज दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग जाने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। गोली महिला के पेट में लगी है। उक्त घटना की खबर से पूरे क्षेत्र में भारी हडकम्प मच गया और घायल महिला को तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल परिजनों द्वारा लाया गया जहां से महिला को चिकित्सकों ने नाजुक हालत में अलीगढ रैफर किया गया है। उक्त घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चायें हैं तथा समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट आदि नहीं हुई थी।