Wednesday, May 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दुल्हनों को सजाने पर ब्यूटी एक्सपर्टं की सराहना

दुल्हनों को सजाने पर ब्यूटी एक्सपर्टं की सराहना

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत माती मुख्यालय ईको पार्क में वहीं सिविल लाइन माती रोड लक्ष्मी ब्यूटी पार्लर मीना कुशवाहा व उनकी सहकर्मी काजल, मनोरामा पाल, कीर्ति सक्सेना आदि ब्यूटी एक्सपर्टं द्वारा 75 दुल्हन को सजाने का कार्य किया जिसकी सांसाद देवेन्द्र सिंह भोले, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, विधायक प्रतिभा शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी जोगिन्दर सिंह, उप जिलाधिकारी सदर आनन्द कुमार सिंह आदि अधिकारियों, बरातियों, जनातियों भूरि-भूरि प्रसंसा की गयी।
सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने कहा कि शासन की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम एक महत्वाकांक्षी योजना है इसमें सभी जन सहभागिता के साथ कार्यक्रम में एकत्र होते है। शादी में जो लोग दहेज देते है इस योजना में शासन द्वारा दहेज के प्रति संवेदनशील होकर दहेज को खत्म करने का कार्य किया जा रहा है। इस योजना में गरीब कन्याओं को लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब कन्याओं को जो सजाने व सवारने का कार्य किया है वह एक बहुत ही बडा योगदान है।