Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फिरोजाबाद विधान सभा से रैली में जायेगे हजारों कार्यकर्ता-लाला राईन

फिरोजाबाद विधान सभा से रैली में जायेगे हजारों कार्यकर्ता-लाला राईन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उत्तर प्रदेश काॅग्रेस कमेटी की एक बैठक गोपाल आश्रम के समीप मारूती गैस सर्विस कार्यालय पर सम्पन्न हुई। जिसमें जिला सचिव प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि 14 दिसम्बर को दिल्ली में होने वाली भारत बचाओं रैली को सफल बनाने के लिए विभिन्न लोगो को जिम्मेदारी सौंपा गई है। पूर्व विधायक गुलाबनबी आजाद, जिला प्रभारी एवं पूर्व कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने बताया कि फिरोजाबाद विधान सभा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रैली में भाग लेने के लिए जा रहे है। जिसको सफल बनाने के लिए यूथ काॅग्रेस जिलाध्यक्ष चाॅद कुरैशी जाटवपुरी चैराहे पर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नगलाबरी, सेवादल अध्यक्ष नूरूल हुदा लाला राईन गाॅधी दुर्गेश नगर पर कार्यकर्ताओं को एकत्रित करने की जिम्मेदारी दी है। बैठक में बकार उद्दीन, मु. यामीन, गुलाम जिलानी आदि मौजूद रहे।