Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विश्व शांति मानव सेवा समिति ने निकाली जागरूकता रैली

विश्व शांति मानव सेवा समिति ने निकाली जागरूकता रैली

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर विश्व शांति मानव सेवा समिति द्वारा एक जागरूकता रैली गढ़ी तिवारी की पुलिया से नगला चूरा तक निकाली गई। जिसमें सैकड़ो स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें बच्चे अपने हाथों में स्लोगन लिखे मानवाधिकार के पोस्टर लेकर चल रहे थे। जिसमें बाल श्रम हटाओ बच्चों का बचपन बचाओ, देश का अपमान ना करें, कूड़ेदान का प्रयोग करें, जल ही जीवन है, खुद कों जागरूक बनाएंगे बेटी शिक्षित बनाएंगे आदि नारे लिखे थे।