Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अन्ना जानवरों से परेशान ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन

अन्ना जानवरों से परेशान ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रतनपुर के ग्रामीणों ने आज उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया और अन्ना जानवरों द्वारा किए जा रहे नुकसान की रोकथाम की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रतनपुर से आए अखिलेश रोशन शिवम दीपक महेंद्र कुमार मनजीत सत्यम बालगोविंद मनोज कुमार श्यामलाल शिव सिंह मान सिंह विनोद कुमार रामचंद्र राजेंद्र दिवाकर सहित आधा सैकड़ा से ज्यादा ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम रतनपुर के हम सब किसान व्यक्ति हैं। ग्राम पंचायत रतनपुर में 1 वर्ष पहले गौशाला का निर्माण करवाया गया था। जोकि बनकर तैयार है परंतु उक्त गौशाला पर अभी तक एक भी पशु गोवंश नहीं है। जिस कारण आवारा गोवंश प्रार्थी गणों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। जब प्रार्थी गणों ने इस संबंध में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से गौशाला चालू करवाने हेतु कहा तो उन्होंने कहा कि हमने अपने निजी पैसों से गौशाला का निर्माण करवाया है। जब तक सभी किसान चंदा करके पैसा नहीं देंगे तब तक गौसाला नहीं चालू करवाई जाएगी। ग्राम प्रधान भी किसानों से चंदा करने व पैसों की व्यवस्था करने की बात करते हैं। जिससे जानवरों के लिए चारा उपलब्ध कराया जाए ग्रामीणों ने बताया की वर्तमान में गेहूं चना मटर आदि की फसलों को अन्ना जानवर भारी नुकसान पहुंचा रहे है। रात दिन किसान खेतों की रखवाली करते हैं, और जरा सा अचूक होते ही अन्ना जानवर फसलों को चट कर जाते हैं।