Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसी कार्यकर्ता का नहीं होने दूंगा उत्पीड़न-शरद

किसी कार्यकर्ता का नहीं होने दूंगा उत्पीड़न-शरद

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भाजयुमो के जिला महामंत्री शरद माहेश्वरी को सदर हाथरस के भाजपा अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। भाजपा आलाकमान ने फिर से युवा चेहरे पर भरोसा कर युवाओं के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है और शरद माहेश्वरी को भाजपा शहर अध्यक्ष घोषित किया गया है।
नवनियुक्त भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी भाजपा के पुराने तेज तर्रार, वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार माहेश्वरी के पुत्र हैं और पूरा परिवार भाजपा को समर्पित रहता है। शरद माहेश्वरी की हाथरस में युवाओं, व्यापारियों, उद्यमियों के बीच काफी अच्छी पकड़ है। शुरुआती तौर से ही हँसमुंख रहे शरद माहेश्वरी अखिल भारतीय भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी काफी लंबे समय तक जुड़े रहे और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के भी अच्छे कार्यकर्ता हैं और संघ के कार्यक्रम अखंड भारत संकल्प दिवस के संयोजक भी रहे थे। संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष भी कर चुके हैं। शरद माहेश्वरी माहेश्वरी समाज के सचिव भी हैं और ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के शहर अध्यक्ष भी हैं और समय समय पर यातायात जागरूकता को लेकर बड़े बड़े कार्यक्रम भी कर चुके हैं। कई बार मुफ्त हेलमेट भी बांट चुके हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने शरद माहेश्वरी को शहर अध्य्क्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं और उनको पार्टी व संगठन के लिए सभी को साथ लेकर कार्य करने का निर्देश दिया। इधर सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, नगर पालिका अध्य्ाक्ष आशीष शर्मा ने भी शरद माहेश्वरी को नई पारी की शुभकामनाएं दीं। वहीं शरद माहेश्वरी का कहना है कि मैं सभी को साथ लेकर पार्टी का कार्य करूँगा और सब के सुख दुख मे रहूंगा। सभी की जायज समस्याओं को निस्तारण को प्रयासरत रहूंगा। किसी भी भाजपा कार्यकर्ता का उत्पीड़न नहीं होने दूंगा।