Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ग्राम स्वराज में संध्या आर्य ने बताईं सरकार की योजनायें

ग्राम स्वराज में संध्या आर्य ने बताईं सरकार की योजनायें

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ग्राम स्वराज अभियान के तहत भाजपा नेत्री एवं महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या आर्य द्वारा भाजपा रुहेरी मंडल के ग्राम बसगोई में आज प्रवास किया गया।
प्रवास के अंतर्गत भाजपा नेत्री संध्या आर्य द्वारा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों, सरकार द्वारा बनाए गए शौचालय के लाभार्थियों, उज्जवला गैस कनेक्शन के लाभार्थियों, निशुल्क विद्युत कनेक्शन के लाभार्थियों, आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों से व भाजपा के बूथ अध्यक्ष व प्रमुख कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता की गई व गांव में चैपाल लगाकर गांव की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। भाजपा नेत्री संध्या आर्य के द्वारा ग्राम बसगोई में घर घर जाकर प्रचार सामिग्री बांटी व लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और ग्राम वासियों से केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
भाजपा नेत्री संध्या आर्य द्वारा ग्रामीण जनता से केंद्र व प्रदेश सरकार का फीडबैक भी लिया गया एवं ग्राम की समस्याओं को ग्राम स्वराज अभियान के तहत केंद्र व प्रदेश सरकार के पास पहुंचाने का आश्वासन भी दिया गया। गांव के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा नेत्री संध्या आर्य का स्वागत व सम्मान किया गया। गांव में किए गए जनसंपर्क अभियान में भाजपा नेत्री संध्या आर्य के साथ भाजपा गांव बसगोई के बूथ अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर एवं रामवीर सिंह चैहान, युवा भाजपा नेता आदेश पाठक, आकाश वाष्र्णेय, देवेंद्र सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।