Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बृजमोहन कुशवाहा कोर्डीनेटर बने

बृजमोहन कुशवाहा कोर्डीनेटर बने

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। महान दल की बैठक मंडल अध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में आगरा रोड स्थित आशीर्वाद धाम कालौनी में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष बृजमोहन कुशवाहा को हाईकमान द्वारा अलीगढ़, आगरा, झांसी मंडल का कोर्डीनेटर बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुये कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव को देखते हुये तथा संगठन को गति प्रदान करने के उद्देश्य से बृजमोहन कुशवाहा को कोर्डीनेटर बनाये जाने से रिक्त हुये हाथरस जिलाध्यक्ष की घोषणा 12 अक्टूबर को बेलनशाह की कोठी स्थित श्रीराम बगीची पर होगी। महिला मंच की जिलाध्यक्ष की भी घोषण्ण की जायेगी।
श्री कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान सपा सरकार पारिवारिक अंतरकलह से जूझ रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था विकास नाम की चीज से परे हट गई है। अपराधी तत्वों को सपा में भर्ती करने से सपा का अपराधिक चेहरा उजाकर हो गया है। बसपा अहम के कारण जनता से काफी दूर होती जा रही है। केन्द्र की भाजपा सरकार राम के नाम पर, गाय के नाम पर, हिन्दू मुस्लिम को लड़ाई का भय दिखाकर उ.प्र. में सरकार बनाने का सपना देख रही है।
बैठक में जिला महासचिव दौलतराम कुशवाह, मोरमुकुट कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, नन्दलाल निरंकारी, मानपाल दिवाकर, निहाल सिंह कुशवाहा, रोशनलाल कुशवाहा, अमर सिंह, हाकिम सिंह, राजेश कुशवाहा, दिनेश राजावत, डीपी सिंह, रामेश्वर चैहान आदि उपस्थित थे।