Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे मनुष्य अपनी जिंदगी की ऊॅचाईयों को छू सकता है-रितु गोयल

शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे मनुष्य अपनी जिंदगी की ऊॅचाईयों को छू सकता है-रितु गोयल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। राष्ट्रीय श्रमिक उ.मा. विद्यालय में बच्चों को स्वेटर वितरित किये गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रितु गोयल रही।
मंगलवार को राष्ट्रीय श्रमिक उ.मा. विद्यालय में डीआईओएस रितु गोयल ने छात्र-छात्राओं को स्वेटर एवं मौजे वितरित किये। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि नर सेवा नारायण सेवा होती है। उन्होंने बच्चों को भविष्य में अच्छी मेहनत करके विद्यालय के साथ-साथ देश का नाम रोशन करने को कहा। साथ ही कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे मनुष्य जिंदगी की ऊॅचाईयों को छूता है। जिलाध्यक्ष उमेंश चंद्र यादव कहा कि आज का कार्यक्रम अन्य लोगों का प्रेरणा का स्त्रोत है। विद्यालयों के अध्यापक, कर्मचारियों व समाज सेवियों के माध्यक से यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ हैं। समाज सेवी मनोज यादव ने कहा कि अन्य विद्यालयों में भी इस प्रकार के कार्यक्रम होने चाहिए। इस विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने यह कार्यक्रम करके समाज में एक नई मिशाल पेश की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मुन्नालाल बघेल ने की। इस अवसर महेश चंद्र गुप्ता पूर्व प्रबंधक, विजेन्द्र सिंह चंदेल, भूरी सिंह, राजकुमार उपाध्याय, निर्मल कुमार सविता, मनोज कुमार, राजेन्द्र गिरी, अमर सिंह, सर्वेश दीक्षित, राजकुमार राठौर, सुरेश, सरपंच राठौर आदि मौजूद रहे।