Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मकर संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म में अपना अलग ही महत्व रखता है-वीरेश यादव

मकर संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म में अपना अलग ही महत्व रखता है-वीरेश यादव

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। सामाजिक कार्यों की श्रेणी में सबसे बड़ा कार्य जरूरतमंद इंसानों की सहायता करना होता है। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना बहुत ही पुनीत कार्य है। यह बातें गांव बन्ना में मकर संक्रांति के अवसर पर गरीब, विधवा महिलाओं को कंबल वितरण के दौरान समाजसेवी वीरेश यादव ने कहीं।
उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म में अपना अलग ही महत्व रखता है। इसलिए इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व माना गया है। इंसान ही इंसान के काम आता है। यही ध्येय रखते हुए उन्होंने गरीब, विधवा महिलाओं के लिए सर्दी के मौसम को देखते हुए कंबल वितरण किए हैं। जिससे उन्हें उसका लाभ मिल सके। मुन्नी देवी, कांता देवी, चंद्रवती देवी ने कंबल प्राप्त करने के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य सभी को करने चाहिए। जिससे जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके। इस दौरान डीपी यादव, अशोक यादव, चंद्रवीर सिंह, अजब सिंह, अभिषेक यादव, प्रेमपाल सिंह, अविनाश चंद्र, अमर सिंह, मूलचंद्र, केडी यादव, लीलावती, राजाबेटी, भूरी देवी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। संचालन अलकेश सविता ने किया।