Monday, March 31, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आयकर विभाग की दस्तक से मचा हड़कंप

आयकर विभाग की दस्तक से मचा हड़कंप

2017.03.07 08 ravijansaamna skजीएम ग्लास में आयकर विभाग का सर्वे
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर की औद्योगिक इकाई में आयकर एवं केद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग की संयुक्त टीम ने दस्तक दी। आयकर विभाग ने राजा का ताल स्थित फैक्ट्री में देर शाम तक पत्रावलियां खंगाली। सुबह करीब ग्यारह बजे राजा का ताल क्षेत्र स्थित जीएम ग्लास में पहुंची आयकर विभाग की टीम ने फैक्ट्री में मौजूद व्यापारिक गतिविधियां से जुडे कागजात खंगाले। वहीं फैक्ट्री के लेखा विभाग से जुडे कर्मचारियों पर भी आयकर विभाग के अधिकारियों की नजर रही। वहीं औद्योगिक इकाई में आयकर सर्वे की जानकारी मिलने पर अन्य फैक्ट्रियों के संचालकों में हडकंप मचा रहा। कई कारखानेदारों की नजर आयकर विभाग के अगले कदम पर रही।