Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » महिला जगत » रजत श्री फाउण्डेशन ने किया समाजसेवियों का सम्मान

रजत श्री फाउण्डेशन ने किया समाजसेवियों का सम्मान

2017.03.08.1 ssp rajat sriकानपुर, स्वप्निल तिवारी। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज मोतीझील स्थित लाजपत भवन में रजत श्री फाउण्डेशन के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर प्रथम पूज्य श्री गणेश की वन्दना के साथ किया गया।
इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली समाजसेवी महिलाओं का सम्मान संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। महिला दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में किरन धवन, डा. नन्दिनी रस्तोगी, डा. ख्याति गर्ग, अनीता गुप्ता, हेमलता कटियार, शीतल बाजपेई, सोनम सहित 21 महिलाओं को शक्तिस्वरूपा सम्मान से नवाजा गया।
वहीं विशिष्ट महिलाओं में नीलिमा कटियार, मन्जू भाटिया, डा. बीना आर्या, कन्चन सिंह, कन्चन गुप्ता साहित 11 महिलाओं का सम्मान भी संस्था की ओर से किया गया। वहीं इसी बीच मनमोहक प्रस्तुतियों पर आगन्तुकगण तालियां बजाने पर मजबूर हो गए।
इस मौके पर रजत श्री फाउण्डेशन की महामंत्री दीप्ति सिंह ने बताया कि हर वर्ष महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। वहीं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को पूरे भारत वर्ष में चलाया जायेगा। वहीं कोमल गौतम ने बताया कि गरीब बच्चों को डांस एवं फैशन के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए सदैव ही मुफ्त सेवा करेंगी।
सम्मान समारोह में मुख्यरूप से संस्था के अध्यक्ष अरविन्द्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कोमल गौतम, विनोद सिंह, निधि सक्सेना, निकिता अग्निहोत्री, भावना, सौम्या चैहान, भाजपा जिलामंत्री (दक्षिण) संजय कटियार, महेन्द्र सिंह परिहार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।