Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गरीब महिला को सिलाई मशीन प्रदान की

गरीब महिला को सिलाई मशीन प्रदान की

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। जे.सी.आई. रैनबो द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक गरीब महिला को रोजगार सशक्त कराने हेतु सिलाई मशीन प्रदान की गई। संस्था अध्यक्ष जे.सी. शिल्पी गर्ग ने नारी शक्ति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमें नारी की सेवा करते हुए नारी रोजगार को भी बढावा देना चाहिए। जिससे की वह अपने परिवार का लालन पालन भी कर सके और अपने कदमों पर खडी हो सके। महिलायें आज देश में तरक्की कर रही हैं। हमें भी अन्य कमजोर महिलाओं का हौंसला बढाना चाहिए। सचिव जे.सी. दीप्ति अग्रवाल ने भी नारी दिवस के मौके पर प्रकाश डाला। कोषाध्यक्ष जे.सी. कोमल माहेश्वरी ने सभी का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर जे.सी.आई. प्रियंका अग्रवाल, रश्मि गर्ग, पायल बंसल, नुपूर गर्ग, गुंजन गर्ग, रितु सिंघल, नीतू अग्रवाल, दीप्ति बंसल, सरिका बंसल, संजना अग्रवाल, विनीता सारडा, दीपिका वाष्र्णेय, आंशू बिन्दल, रिचा बंसल, सपना अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।