Saturday, May 11, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आरएसएस ने नगर निगम सफाई कर्मचारियों को किया स्वागत

आरएसएस ने नगर निगम सफाई कर्मचारियों को किया स्वागत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंद्रनगर महानगर द्वारा कोरोना वारियर्स (फाइटर्स) का आसफाबाद स्थित शीतला नगर में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का फूल माला व गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके सम्मान में ताली भी बजाई गई। इस अवसर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंद्र नगर के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र भारत जी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण सम्पूर्ण भारत में हुए लॉकडाउन से उत्पन्न विषम परिस्थिति जब पूरा देश अपने घरों की चारदीवारी में बंद है। ऐसे में दिन-रात बिना स्वयं की परवाह किये अपना कार्य कर रहे हैं, ताकि किसी को कोई तकलीफ न हो और उन्हें अनिवार्य सेवाएँ मिल सकें। इन सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते है। इस दौरान प्रमुख रूप से डा. एसपी लहरी, अरविंद शर्मा, अमित गुप्ता, डा. लक्ष्मी लहरी, रामकिशोर, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।