Friday, April 11, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राजनीति पार्टी एवं सामाजिक संगठनों ने बांटी खाद्य सामग्री

राजनीति पार्टी एवं सामाजिक संगठनों ने बांटी खाद्य सामग्री

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जनपद में लाॅकडाउन के बाद राजनीतिक पार्टी एवं सामाजिक संगठन द्वारा लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को कांग्रेस के महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के द्वारा कश्मीरी गेट पर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। वहीं राष्ट्रीय युवा वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय द्वारा असहाय व जरूरतमंद के लिए राशन सामग्री मेयर नूतन राठौर व सांसद चंद्रसेन जादौन से वार्ता कर एसडीएम सदर को उनके आवास जैननगर खेड़ा पर दी है। जहाॅ उक्त राशन सामग्री का वितरण किया गया। समाजसेवी मुकेश चंद्र उपाध्याय, नगर सचिव हर्ष तिवारी, जिलाध्यक्ष प्रमोद गर्ग, राष्ट्रीय युवा वाहिनी के उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री व राजस्थान प्रभारी हिंदूवादी पं. हृर्देय शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद श्याम सिंह यादव, जीआरएसएस के सुनील पांडे, दीपक आदि मौजूद रहे।