Sunday, May 12, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सुहागनगरी में कोरोना पाॅजीटिव मरीजों की संख्या हुई दस

सुहागनगरी में कोरोना पाॅजीटिव मरीजों की संख्या हुई दस

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कोरोना के मामले का ग्राफ जनपद में तेजी से बढता जा रहा है। बुधवार को कोरोना पाॅजीटिव मरीजों की संख्या अब दस हो गई है।
सुहागनगरी में बिहार के सात जमातियों में से चार जमाती पहले पॉजीटिव पाए गए थे। इनको अलग से मेडिकल काॅलेज लाकर आईसोलेट किया है। इसके बाद उनके संपर्क में आए करीब 135 लोगों को क्वारंटाइन करने के साथ ही उनकी जांच रिपोर्ट पर प्रशासन नजर रखे हुए था। बुधवार को सीएमओ एसके दीक्षित ने बताया कि अब जनपद में कोरोना पाॅजीटिव मरीजों की संख्या दस हो गई है। सभी मरीजों को मेडीकल काॅलेज के आइसोलेशन वार्ड मे रखा गया है। जिनका उपचार जारी है।