Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा को पसन्द आये योगी

भाजपा को पसन्द आये योगी

2017.03.18.1 ssp yogi⇒सूबे की कमान अब योगी के हांथ
⇒कानून व्यवस्था को ठीक करने पर रहेगा जोर
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। सांसद योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। श्री योगी को आज शाम को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। भाजपा आलाकमान की ओर से सांसद योगी आदित्यनाथ के नाम को हरी झंडी दिये जाने के बाद आज उनके नाम का प्रस्ताव नवनिर्वाचित भाजपा विधायक दल की बैठक में रखा गया। बताते चलें कि पर्यवेक्षक वेंकैया नायडू, भूपेंद्र यादव व भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की उपस्थिति में गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।
अपने चयन के बाद योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय संसदीय बोर्ड और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सभी विधायकों का आभार व्यक्त किया। गौर तलब हो कि सांसद योगी आदित्यनाथ को आज सुबह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली बुलाया था जिसके बाद वह केशव प्रसाद मौर्य के साथ लखनऊ रवाना हो गये। इससे पहले मुख्यमंत्री पद की दौड़ में केंद्रीय राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को सबसे आगे बताया जा रहा था लेकिन आज उन्होंने सभी अटकलों को खारिज कर दिया और श्री योगी के नाम पर मुहर लगा दी गई।
बताते चलें कि श्री योगी गोरखपुर से लगातार पांचवीं बार सांसद हैं और वह पहली बार 26 साल की उम्र में देश की संसद तक पहुंचे थे।
यह भी गौरतलब हो कि योगी आदित्यनाथ को एक कट्टरहिन्दूवादी छवि के लिए जाना जाता है। अब देखना यह है कि वह सूबे की कानून व्यवस्था पर सदैव उंगली उठाने वाले योगी जी कैसे कानून व्यवस्था को पटरी पर लाएंगे। वहीं चुनाव नतीजे आते ही उन्होंने यह बयान दिया था कि उनकी सरकार बनते ही सूबे के अवैध कत्लखाने बन्द कर दिए जायेंगे। अब उनकी सरकार ही नहीं बल्कि सूबे की कमान भी उन्हें ही सौंप दी गई है। अब देखना यह है कि योगी जी कितनी जल्दी अवैध कत्लखानों को बन्द करवा देंगे।