Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपाईयों ने मनाया विजय दिवस

भाजपाईयों ने मनाया विजय दिवस

2017.03.18.6 ssp vijay divasहाथरस, जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी की उ.प्र. सहित चार राज्यों में ऐतिहासिक व भव्य जीत पर प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर नगर अध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय के नेतृत्व में जिला कार्यालय मथुरा रोड पर विजय दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार उपस्थित रहे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने कहा कि उ.प्र. में जो भाजपा की 325 सीटें भाई हैं और भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वह लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। इस जीत पर भाजपा के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।
नगर अध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय ने कहा कि उ.प्र. सहित चार राज्यों में भाजपा ने अप्रत्याशित जीत दर्ज की है। उ.प्र. की जनता ने जाति पाति से उठकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया और माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के तीन साल के विकास कार्यो पर अपनी मोहर लगा दी। जाति व धर्म की राजनीति करने वाली सपा व बसपा को उ.प्र. की जनता ने उखाड फेंका है। सपा की गुण्डागर्दी और बसपा की धर्म की राजनीति को यहां की जनता ने सिरे से नकार दिया है। आने वाले 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा 2014 से भी ज्यादा सीटे लाकर दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। इसी जीत पर भाजपा ने आज पूरे उ.प्र. के साथ हाथरस में भी विजय दिवस मनाया है।
इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष संजय सक्सैना, अशोक गोला, सुभाष सेंगर, नगर मीडिया प्रभारी यतेन्द्र वाष्र्णेय गोरू, एस.पी.एस. चैहान, ब्रजेश चैहान, रमेश राजपूत, विश्वनाथ आर्य, नरायण लाल, अंकित बंसल, प्रेमपाल सोलंकी, गौरवकांत शर्मा, मुकेश सौनी, नवीन शर्मा, अखिलेश गुप्ता, सुनीत आर्य, दिनेश शर्मा, मनोज शर्मा, मुकेश राना, प्रेमचन्द्र गुप्ता, शिवशंकर गुलाठी, मनोज वाष्र्णेय, अंकित गौड, आलोक दुबे, विवेक गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।