Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बेटे पर लगाये गये आरोप को बताया निराधार

बेटे पर लगाये गये आरोप को बताया निराधार

2017.03.18.7 ssp varopहत्या के दिन छोटू दिल्ली गया हुआ था-हरीओम यादव
उत्पीडन बन्द नही हुआ तो होगा आन्दोलन
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अपने पुत्र और जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर आसीन विजय प्रताप उर्फ छोटू यादव की पैरोकारी में उनके पिता और सिरसागंज विधान सभा से नवनिर्वाचित विधायक हरिओम यादव उतर आए हैं। शनिवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान हरिओम यादव ने विजय प्रताप उर्फ छोटू को निर्दोश बताते हुए इसे सिरसागंज से भाजपा प्रत्याशी रहे ठा जयवीर सिंह पर साजिश रचने का आरोप लगाया।
सिरसागंज क्षेत्र के विधायक हरीओम यादव द्वारा एक वार्ता का आयोजन नगर के एक होटल में किया। उन्होने कहा कि गत 14 मार्च की रात्रि में थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव नगला गुलाल निवासी 60 वर्षीय पुरूषोतम सिंह पुत्र दामोदर सिंह की अज्ञात लोगो द्वारा गोली मार कर हत्या की गई। उन्होंने इसे भाजपा नेता की साजिश करार देते हुए अपने बेटे विजय प्रताप उर्फ छोटू को झूठा फंसाने की कवायद बताया। विधायक सिरसागंज के अनुसार घटना में राजनीति द्वेश भावना को लेकर भाजपा के हारे विधायक जयवीरसिंह द्वारा मृतक के पुत्र राजवीर को गुमराह कर विजय प्रताप यादव उर्फ छोटे जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख मदनपुर योगेन्द्र यादव भतीजे के खिलाफ हत्या करने का अभियोग दर्ज कराया दिया। जो कि सरासर गलत है। घटना के दौरान छोटू यादव दिल्ली में सांसद अक्षय यादव के पास गया हुआ था। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं का उत्पीडन बन्द नही हुआ तो पार्टी आन्दोलन के लिए बाध्य होगी। सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया जायेगा। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, एमएलसी डा दिलीप यादव, संजय यादव, आदि सपा नेता मौजूद थे।