Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सफाई करने के बाद मेनहाॅल को बंद करना भूले पालिका कर्मी

सफाई करने के बाद मेनहाॅल को बंद करना भूले पालिका कर्मी

टूंडला, जन सामना संवाददाता। नगरवासियों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए भले ही पालिका प्रशासन द्वारा नालों की सफाई कराई जा रही हो लेकिन वहीं दूसरी ओर दूसरी समस्या भी खडी की जा रही है। सफाई कर्मचारियों की लापरवाही के चलते मेनहाॅल हादसों का कारण बनते जा रहे हैं।
एटा रोड पर हुए जलभराव को लेकर पालिका प्रशासन द्वारा नालों की तलीझाड सफाई कराई जा रही है। नालों की सफाई कराके भले ही पालिका प्रशासन अपनी पीठ थपथपा रहा हो लेकिन सफाई कर्मचारियों की अनदेखी का खामियाजा नगरवासियों को भुगतना पड रहा है। सफाई कर्मचारियों द्वारा नालों की सफाई के दौरान खोले गए मेनहाॅलों को बंद नहीं कराया गया है। इससे आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं। चंद दिनों पूर्व सुभाष चैराहा स्थित मेनहाॅल को सफाई कर्मचारियों द्वारा खोलकर डाल दिया गया। नतीजन सुभाष चैराहा से फीरोजाबाद की ओर जा रहा बाइक सवार मेनहाॅल में जा गिरा। इसमें वह घायल हो गया था। वहीं दो दिन पहले भी एक साइकिल सवार खुले मेनहाॅल में गिरकर चोटिल हो गया था। आस-पास के दुकानदारों का कहना है कि सफाई करने के बाद पहले भी सफाई कर्मचारी मेनहाॅल को खुला छोड गए थे। उसके बाद दुकानदारों ने ही उसे बंद किया था। इस बार फिर सफाई कर्मचारी उसे खुला छोडकर चले गए। इससे आए दिन लोग हादसे के शिकार होते रहते हैं।