Friday, April 11, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वीना आर्या पटेल ने मनाई बाबा साहेब की 129वीं जयंती

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वीना आर्या पटेल ने मनाई बाबा साहेब की 129वीं जयंती

कानपुर, अर्पण कश्यप। भाजपा कानपुर दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल ने महान समाज सुधारक एवं सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाने वाले भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 129वी जयंती सादगी के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बर्रा में मनाई।
जिलाध्यक्ष ने अंबेडकर जी की फोटो पर माल्यार्पण एवं सम्बोधन करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बनवाये गए 200 जरूरतमन्द लोगों के राशन कार्डों का 11 लोगों को प्रतीकात्मक वितरण एवं आटा, दाल, चावल, नमक आदि के पैकेट दे कर शुभारंभ किया।
अंबेडकर जयंती के अवसर पर आवास विकास हंसपुरम में मलिन बस्तियों में गरीब, असहाय मजदूर, जरूरतमंद लोगों को आटा, दाल, चावल, नमक, माचिस, बिस्कुट आदि से बनी मोदी किट एवं मास्क का लोगों के वितरण किया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में सभी को अवगत कराया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिवराम सिंह, प्रबोध मिश्रा, ज्ञानू मिश्रा, सरन तिवारी, गणेश शुक्ला, संतोष जायसवाल, नारायण भदोरिया,ए संजय पासवान, गोविंद अवस्थी आदि रहे।