Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा महिला मोर्चा ने सफाई कर्मी को किया सम्मानित

भाजपा महिला मोर्चा ने सफाई कर्मी को किया सम्मानित

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। पूरे देश में फैली कोरोना वैश्विक महामारी में 24 घंटे दिन रात आम जनों की सेवा में लगे हुए कोरोना योद्धाओं को भाजपा महिला मोर्चा की टीम द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों द्वारा कोरोना योद्धाओं के रूप में कार्यरत सफाई नायकों व चिकित्सकों का अलीगढ़ रोड स्थित पेट्रोल पंप पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजकुमारी चौहान, संतोष जोशी, मनीषा गोस्वामी, कृष्ण मुरारी, सुनील पंडित, प्रेमचंद गुप्ता आदि शामिल थे।