Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सभी को ‘आयुष कवच’ ऐप डाउनलोड हेतु सुनिश्चित कराये: मुख्य सचिव

सभी को ‘आयुष कवच’ ऐप डाउनलोड हेतु सुनिश्चित कराये: मुख्य सचिव

उ0प्र0 सरकार द्वारा लांच किये गये ‘आयुष कवच’ एप में कोरोना वायरस से लड़ने के लिये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से जुड़े तमाम तथ्य उपलब्ध: राजेन्द्र कुमार तिवारी
मुख्य सचिव ने समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को दिये निर्देश
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जनपदस्तरीय विभिन्न कार्यालयों को ‘आयुष कवच’ ऐप की जानकारी देते हुये इस ऐप को अनिवार्य रूप से उनके मोबाइल फोन पर डाउनलोड कराने तथा इसका उपयोग करने हेतु तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये। इस कार्य में विभिन्न स्वयंसेवी एवं सामाजिक संगठनों की भी सहायता ली जा सकती है।
मुख्य सचिव ने यह निर्देश समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को परिपत्र निर्गत कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लांच किये गये ‘आयुष कवच’ एप में कोरोना वायरस से लड़ने के लिये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से जुड़े तमाम तथ्य उपलब्ध हैं। इसके अलावा यह एप विभिन्न अपडेट एवं महत्वपूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध कराता है। जन स्वास्थ्य की दृष्टि से इस एप को डाउनलोड कर इसका उपयोग किया जाना अत्यंत आवश्यक है। यह एप एंड्राइड एवं आईओएस मोबाइल प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध है।