Wednesday, May 15, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा नेता विजय गुप्ता ने सरकार से मांग की चीनी सामान की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगे

सपा नेता विजय गुप्ता ने सरकार से मांग की चीनी सामान की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगे

रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। समाजवादी पार्टी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव विजय गुप्ता ने भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प में भारत के 20 जवानों के शहीद होने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारत सरकार से मांग की कि सरकार को तत्काल देश मे चीनी सामान की बिक्री पर प्रतिबंध लगाकर पहले दुश्मन देश को आर्थिक चोट पहुँचाकर देश के शहीद वीर जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि देनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि चीन के साथ टकराव पर देश को भरोसे में लेकर सरकार को अब कड़ा निर्णय लेना चाहिए।
समाजवादी पार्टी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव विजय गुप्ता ने बृहस्पतिवार रसूलाबाद में पूर्वी लद्दाख की गल वान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ एक हिंसक झड़प में भारतीय सेना के कर्नल सहित 20 जवानों के शहीद होने पर सभी बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत सरकार को तत्काल दुश्मन देश से कम से कम आर्थिक सम्बन्ध तत्काल समाप्त कर देश मे चीनी सामान की बिक्री पर कड़ा प्रतिबंध लगा देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमारे 20 जवानों की शहादत ने देश की अंतरात्मा को हिलाकर रख दिया है हम ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ उनके परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
उन्होंने कहा कि सरकार को सच्चाई से देश की जनता को बताकर सभी दलों के राष्ट्रीय नेताओ की बैठक बुलाकर दुश्मन देश को जबाब देने के लिए कठोर निर्णय लेने में विलम्ब नही करना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार को चीनी कम्पनियों को दिए गए ठेके तत्काल प्रभाव से निलंबित कर देना चाहिए और चीनी आयात पर अंकुश लगा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सरकार के ऐसे किसी भी प्रयास में देश हित मे सरकार के साथ रहने का भरोसा दे चुके है। उन्होंने कहा कि सरकार अब तो सच बोलने का साहस दिखाए।
इस मौके पर अभय गुप्ता उर्फ चंदन गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, राजनारायण यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।