Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिक्षा के लिए चलाया जागरूकता अभियान

शिक्षा के लिए चलाया जागरूकता अभियान

2017.04.03. 2 ssp jagruktaसरकारी अध्यापकों पर लगाये गए आरोप
बताया गया सरकारी सुविधाएं नही मिल रहीं
कानपुर, जन सामना संवाददाता। छावनी में मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाईजशन के पदाधिकारियों द्वारा (गोलाघाट) गोलाघाट नई बस्ती (संजय नगर खलवा) संजय नगर खलवा रेलवे लाईन 72 न० बंगला एवं समस्त छावनी निवासियों को शिक्षा के लिए जागरूक करने हेतु अभियान चलाया गया। संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री तपन अग्निहोत्री के नेत्रत्व में छावनी मीडिया प्रभारी जितेन्द्र बाल्मीक द्वारा गरीब, निर्धन बच्चों की शिक्षा के लिए बस्तियों में एक-एक घर जाकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि वहाँ पर जो बच्चे स्कूल पढ़ने जाते हैं। भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे सर्व शिक्षा अभियान के तहत जो सुविधा मिलनी चाहिए। वहाँ पर वह सुविधा पढ़ने वाले बच्चों को नहीं मिल पा रही है। जैसे स्कूली ड्रेस, कापी, किताबें, मिड डे मील के नाम पर खानापूर्ति जरुर हो रही है। बच्चों को खाना आदि सुचारू रुप से नहीं मिल पा रहा है। बच्चों द्वारा यह भी जानकारी मिली कि बच्चें अपने घर से ही टिफिन बांधकर स्वयं लेकर आते हैं। छावनी निवासियों ने संस्था के पदाधिकारियों को जानकारी दी कि बच्चे पढ़ना चाहते हैं, और सरकार से मिलने वाली सुविधा से उच्च शिक्षा ग्रहण करना भी चाहते है। परन्तु इन सुविधाओं का लाभ न मिलने के कारण शिक्षा से वंचित रह जाते है। जानकारी मिलने से रोशनी गुप्ता व अन्य लड़कियां जो 12वीं की छात्रा है। उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई निर्धनता के कारण न कर पाने की भी जानकारी दी। जिस पर मानवाधिकार के पदाधिकारी राष्ट्रीय महामंत्री तपन अग्निहोत्री, कानपुर प्रभारी विनोद वर्मा ने आश्वासन दिया कि इन छात्रों को 12वीं पास हो जाने के बाद आगे की पढ़ाई का खर्च संस्था उठायेगी।
वहीं स्थानीय निवासी गुड़िया जी ने जानकारी दी कि गोलाघाट में जो सरकारी स्कूल है। वहाँ अक्सर अध्यापक से 20रु से 50रु तक की वसूली करते हैं। इस पर संस्था के कानपुर नगर उपाध्यक्ष विजय निगम ने शासन को पत्र लिखकर इसकी जाँच कराने का भी संस्था द्वारा आश्वासन दिया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि उन्हें यह भी जानकारी प्राप्त हुई। कि गरीब बस्तियों में व्यस्थ वृद्ध महिलाओं ने भी पढ़ाई करने की इच्छा की। जिसे संस्था के पदाधिकारी मानवाधिकार संरक्षण के अध्यक्ष लालता प्रसाद व जिला सचिव संयोजन सुरेश सिंह ने बस्ती में सिलाई व प्रौढ़ शिक्षा केन्द्र भी खोलने का आश्वासन दिया। बस्ती में रहने वाली बेरोजगार व गरीब प्रीति ने संस्था को जानकारी दी कि उसके पास खाने पीने के लाले है। उसका कोई सहारा नही है। प्रीति की समस्या को ध्यान में रखते हुए मानवाधिकार के प्रशासनिक अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने पीड़ित प्रीति को रोजगार व विधवा पेंशन दिलाने का आश्वासन दिया। निरीक्षण में उपस्थित मानवाधिकारियों के द्वारा आगे भी शिक्षा पर जागरुक करने का कार्य किया जायेगा। शिक्षा पर जागरूक करने पर मौके पर पदाधिकारी व सदस्य राष्ट्रीय महामंत्री तपन अग्निहोत्री, प्रभारी कानपुर नगर विनोद वर्मा, कानपुर उपाध्यक्ष विजय निगम, छावनी विधान सभा मीडिया प्रभारी जितेन्द्र बाल्मीक, सुनील शर्मा, इन्द्रपाल, जय, आकाश बाजपेई, कैलाश कठेरिया, दीपक गुप्ता, राहुल अवस्थी, जय प्रकाश, मो० स्वराभ अफजल, आशीष सिंह, देवांश शुक्ला, सुरेश सिंह, राजेश कुमार, रत्नेश आदि लोग मौजूद रहे।