Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पार्टी की स्थापना दिवस पर भाजपाईयों ने चलाया स्वच्छता अभियान

पार्टी की स्थापना दिवस पर भाजपाईयों ने चलाया स्वच्छता अभियान

2017.04.06. 2 ssp BJP STHAPNA DIVASसेन्ट्रल स्टेशन पर चलाया सफाई अभियान, हटाया कूड़ा, साफ की गंदगी
सैकड़ों भाजपाईयों ने अलग अलग स्थानों पर की साफ-सफाई
पंकज कुमार सिंह
कानपुर। शहर भर में भाजपाईयों ने सफाई अभियान चला कर स्वच्छता का संदेश दिया। भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर सेन्ट्रल स्टेशन से स्वच्छता अभियान की शुरूआत की।
गुरूवार को कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन को चमाचम करने में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता और नेताओं ने अपना खूब पसीना बहाया। सुबह से दोपहर तक सूरज की तपिश को दरकिनार कर सेन्ट्रल स्टेशन परिसर को साफ कर डाला। पार्टी के शीर्श नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर आजभारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण की जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता के नेतृत्व में कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। स्टेशन की ओर जाने वाले कूड़े से पटे रास्ते को 2 घंटे में चमका दिया। इसी के साथ शहर के कई इलाकों में कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता कार्य में हिस्सा लिया। जिला मंत्री दक्षिण संजय कटियार ने बताया कि यह अभियान 14 अप्रैल बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती तक चलता रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि गरीब बस्तियों में खास तौर अभियान चलेगा। पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शुक्ला, चिंता सिंह चन्देल, संदीपन अवस्थी, विशाल बाजपेई, मनोज राठौर, धर्मेन्द्र पाल, मनोज पंत, सुनील बाल्मीकि, विजय लक्ष्मी, वंदना गुप्ता, अमिता त्रिपाठी, पलक सिंह, अर्चना आर्या आदि रहे ।