Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मानव उत्थान सेवा समिति जिलाध्यक्ष बने गिर्राज किशोर यादव

मानव उत्थान सेवा समिति जिलाध्यक्ष बने गिर्राज किशोर यादव

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर के ट्रामा सेंटर के समीप स्थित श्रीकृष्णा रेस्टोरेंट में आयोजित वार्ता के दौरान मानव उत्थान सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से गिर्राज किशोर यादव (पप्पू) को समिति का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस दौरान समिति के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गिर्राज किशोर यादव ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी जिले की कमान उन्हें सौंपी है उसका वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि साथ ही यादव समाज में व्याप्त कुरीतियों को जैसे दहेज प्रथा, बाल विवाह, अशिक्षा, आपसी वैमनुष, मृत्यु भोज प्रथा आदि को दूर करने का प्रयास किया जायेगा। पुराने साथियों को साथ लेकर सबका विकास सूत्र लेकर चलने का प्रयास करेंगे। सभी जातियों को संगठन में समायोजित कर दायित्व देने के लिये दो नवम्बर से अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने 15 दिन के अंदर जिले की कार्यकारिणी गठित करने की बात कही। संचालन डा. प्रमोद यादव ने किया। अध्यक्षता यादव महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने की। मुख्य अतिथि मेला कमेटी सचिव आरपी सिंह यादव रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये समिति की प्रदेश अध्यक्ष इंद्रवती यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। वार्ता के दौरान प्रमुख रूप से मनोज यादव, रौली यादव, बबलू प्रधान, लला यादव, बन्टी यादव, डा. राजकुमार यादव, मनोज राजाताली, जितेंद्र यादव, कु. सुगम यादव जिला चैम्पियन कुश्ती आदि उपस्थित रहे।