Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बच्चों का शैक्षणिक स्तर सुधारने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम

बच्चों का शैक्षणिक स्तर सुधारने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम

2016-10-17-1-sspjs-uraiउरई, जालौन, जन सामना ब्यूरो। हम सभी स्वयंसेवको का नैतिक दायित्व है कि अपने जनपद में बच्चों की शैक्षणिक स्तर की जानकारी प्राप्त करें कि उनका बच्चा विद्यालय में क्या सीख रहा है। असर (ऐन्युअल स्टेटस आॅफ एजुकेशन रिपोर्ट)-2016 के माध्यम से जनपद जालौन मे शैक्षणिक स्तर की सही जानकारी प्राप्त होगी।
उपरोक्त विचार असर प्रशिक्षण के प्रथम दिन अनुरागिनी संस्था के तत्वावधान में कालपी रोड स्थित गणेशधाम के सभागार में लखनऊ से आये असर एसोसिएट मनोज कुमार पटेल ने व्यक्त किये, उन्होंने स्वयंसेवकों से विद्यालय में जाकर सतत् व्यापक मूल्यांकन विद्यालय प्रबन्धन समिति, विद्यालय विकास योजना, विद्यालय अनुदान की जानकारी विद्यालय में की गई, अन्य गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने के तरीके को बताया जिससे उनका मूल्यांकन किया जा सके। असर के प्रशिक्षण सुरेन्द्र कुमार गुप्ता एवं सन्दीप वर्मा ने स्वयंसेवकों को गाॅव में जाकर सर्वप्रथम मैप (नक्शा) बनाकर गाॅव को चार भागों में विभाजित करके एंव प्रत्येक गाॅव में 20 घरों के बच्चों का शैक्षणिक स्तर जिसमें गणित, भाषा, अंग्रेजी की जाॅच करने के तरीके को प्रशिक्षित किया। अनुरागिनी संस्था के कार्यक्रम समन्वयक रविन्द्र सिंह, कुन्दन सिंह राठौड एवं जगपाल सिंह यादव, उमेश तिवारी, मनीषा खरे, अजय द्विवेदी, सुशील गुप्ता (सागर), जितेन्द्र पाण्डेय, दुष्यन्त गौतम, संजय राठौर, बबलू पाल, रामकुमार जादौन, शिवम परिहार, आकाश राठौर, प्रवीण कुमार, रवि कुमार (राज), द्रेवेन्द्र सिंह राजावत आदि स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का संचालन श्यामकरन प्रजापति ने किया। इस अवसर पर बुन्देलखण्ड व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रचार्य सुरजीत सिंह राठौड, किसान क्लब फैडरेशन के सभापति रामप्रकाश दौदेरिया छत्रसाल स्वयंसहायता समूह के अध्यक्ष रिपुदमन प्रताप सिंह प्रमुख रुप से उपस्थित थे।