Wednesday, April 30, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गंगा में समाया पॉलिटेक्निक का छात्र

गंगा में समाया पॉलिटेक्निक का छात्र

कौशाम्बी,विकास सिंह। कड़ाधाम के कुबरी गंगा घाट पर शुक्रवार सुबह पॉलिटेक्निक का छात्र गंगा में समा गया। सुबह वह साथियों के साथ खागा से गंगा नहाने आया था।हादसे के बाद गंगा घाट पर अफरातफरी मच गई। साथी हादसे के बाद अवाक रहे।मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस के साथ स्थानीय गोताखोरों को दी। पुलिस ने घटना की सूचना छात्र के परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। इसके बाद घरवाले घटना स्थल के लिए रवाना हुए। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा में तलाश शुरू कराई। दिन भर गोताखोर डुबकी लगाते रह पर अविरल का कहीं पता नहीं चल सका। हादसे के बाद से छात्र के परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं साथी भी मायूस हो गए। हादसे के बाद से घाट पर गमजदा साथी बैठे रहे।