Tuesday, April 29, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रोहनिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

रोहनिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

रोहनिया, रायबरेली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दाेष भारतीय पर्यटकों की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रोष प्रदर्शन किया। रोहनिया मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद को शह देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उसका पुतला दहन किया और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमले में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हरकेश बहादुर मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, संजय गुप्ता, महामंत्री राजा राम सोनी, हर्षवर्धन द्विवेदी, अभय अग्रहरि, सुभाष पाल, अजय पांडे, अमित त्रिवेदी और सरवन कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस हमले को कायराना और मानवता के खिलाफ बताया और कहा कि देश को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर सख्त रुख अपनाने की जरूरत है।